About Us

rlblogs.in पर आपका स्वागत है । यह ब्लॉग आपको वित्तीय स्वतंत्रता Financial Freedom हासिल करने की सही दिशा दिखाएगा । वित्तीय स्वतंत्रता का अर्थ है कि आपके पास इतना पैसा हो कि आप बिना कोई काम किए भी लगातार आमदनी उत्पन्न कर सकें । इस वेबसाइट की मदद से आप सीखेंगे कि अपने पैसे को कहाँ निवेश Invest करें और उस निवेश से और अधिक पैसा कैसे बनाएँ ।

जो लोग वित्तीय आज़ादी के बारे में ज्यादा नहीं जानते या जो अभी शुरुआत कर रहे हैं Beginners वे इस ब्लॉग के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना सीख सकते हैं । यहाँ आपको शेयर बाज़ार Stock Market, म्यूचुअल फंड Mutual Fund जैसे सभी बुनियादी विषय Basic Concepts बहुत ही आसान भाषा में समझने को मिलेंगे, जिन्हें समझना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल होता है । हमारी हमेशा यही कोशिश रहेगी कि हम इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी को आपके लिए बिल्कुल सरल और स्पष्ट बनाएँ ।

RLblogs के बारे में

rlblogs.in की शुरुआत दिसंबर 2025 में चंडीगढ़ से विवेक द्वारा की गई है । मैंने (विवेक) M.Sc. IT (Master of Science in Information Technology) की पढ़ाई की है । मैंने अपनी इस वेबसाइट का नाम अपने स्वर्गीय पिता जी, श्री रूप लाल जी Late Sh. Roop Lal के नाम पर रखा है । इसमें “RL” मेरे पिता जी के नाम को दर्शाता है और “blogs” का अर्थ फाइनेंशियल ब्लॉग्स से है ।

इस वेबसाइट पर हम शेयर बाज़ार, म्यूचुअल फंड और बिज़नेस आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे पढ़कर पैसे कमा सकें, अमीर बन सकें और अपनी ज़िंदगी में वित्तीय रूप से आज़ाद हो सकें ।

विदेशों में 60% से अधिक लोग अपनी वित्तीय स्वतंत्रता के लिए अपना पैसा अलग-अलग जगहों पर निवेश करते हैं, जबकि हमारे भारत में केवल 4-5% लोग ही ऐसा करते हैं । इसका सबसे बड़ा कारण है— सही जानकारी Knowledge का अभाव । आज भी भारत में लोगों को यह नहीं पता कि अपना पैसा सही जगह कैसे निवेश करें और पैसे से पैसा कैसे बनाएँ । यही कारण है कि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब हो रहे हैं, क्योंकि अमीरों को पैसे से पैसा बनाने की कला आती है । मैंने यह वेबसाइट इसलिए बनाई है ताकि आम लोगों तक भी यह जानकारी पहुँच सके ।

हम पर भरोसा क्यों करें?

मुझे फाइनेंस Finance के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है । इस दौरान मैंने निवेश, बचत और पर्सनल फाइनेंस जैसे विषयों को बहुत ही आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है ।

मेरा मकसद सीधा और साफ़ है— जटिल वित्तीय भाषा को आसान शब्दों में समझाना, ताकि हर व्यक्ति अपने पैसे को समझदारी से मैनेज कर सके । मैं जो भी जानकारी यहाँ साझा करता हूँ, वह केवल किताबी बातों पर नहीं, बल्कि मेरे वास्तविक अनुभव और गहरी रिसर्च पर आधारित होती है । यदि आप अपने वित्तीय जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं ।

हमारा मिशन (Our Mission)

इस वेबसाइट पर मौजूद हर ब्लॉग को सरल और स्पष्ट रखना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को वित्तीय स्वतंत्रता के बारे में सही जानकारी और जागरूकता मिल सके ।

इंटरनेट पर आपको फाइनेंस से जुड़े कई ब्लॉग मिल जाएँगे, लेकिन वे अक्सर पूरी या स्पष्ट जानकारी नहीं देते । हमारा लक्ष्य आपकी ही भाषा में आपके सभी डाउट्स Doubts दूर करना है ।

इसे एक उदाहरण से समझते हैं— शेयर बाज़ार वित्तीय स्वतंत्रता का एक अहम हिस्सा है । यहाँ बहुत से लोग काफी पैसा बनाते हैं, तो कई लोग अपना पैसा गँवा भी देते हैं । ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ लोगों को बाज़ार की अच्छी समझ होती है, जबकि कइयों के पास जानकारी की कमी होती है। इसलिए हमने कोशिश की है कि लोगों को शेयर बाज़ार के बेसिक Basic से लेकर एडवांस Advance स्तर तक की हर बारीक चीज़ बिल्कुल आसान भाषा में सिखाई जाए ।

यदि आपके कोई सवाल हैं या आप कुछ पूछना चाहते हैं, तो आप हमें बेझिझक ईमेल कर सकते हैं: umailtovvk@gmail.com